कब ठहरेगा दर्दे-दिल, कब रात बसर होगी - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

कब ठहरेगा दर्द-ए-दिल, कब रात बसर होगी
सुनते थे वो आयेंगे, सुनते थे सहर होगी

कब जान लहू होगी, कब अश्क गुहार होगा
किस दिन तेरी शनवाई, ऐ दीदा-ए-तर होगी

कब महकेगी फसले-गुल, कब बहकेगा मयखाना
कब सुबह-ए-सुखन होगी, कब शाम-ए-नज़र होगी

वाइज़ है न जाहिद है, नासेह है न क़ातिल है
अब शहर में यारों की, किस तरह बसर होगी

कब तक अभी रह देखें, ऐ कांटे-जनाना
कब अश्र मुअय्यन है, तुझको तो ख़बर होगी
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like