बेदम हुए बीमार दवा क्यों नहीं देते - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

बेदम हुए बीमार दवा क्यों नही देते
तुम अच्छे मसीहा हो शिफा क्यों नहीं देते

दर्दे-शबे-हिज़्रां की जज़ा क्यों नहीं देते
खूने-दिले-वहशी का सिला क्यों नहीं देते

मिट जाएंगे मखलूक़ तो इन्साफ करोगे
मुन्सिफ हो तो अब अश्र उठा क्यों नहीं देते

हां नुक्ता-वरों लाओ लबो-दिल की गवाही
हां नगमागरो साज़े-सदा क्यों नही देते

पैमाने-जुनूं हाथों को शरमाएगा कब तक
दिलवालो गिरेबां का पता क्यों नहीं देते

बरबादिए-दिल जब्र नहीं फ़ैज़ किसी का
वो दुश्मने-जां है तो भुला क्यों नहीं देते
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like