कब तक - नज़्म

फ़हमीदा रियाज़फ़हमीदा रियाज़28 Sept 1946 – 21 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

कब तक मुझ से प्यार करोगे

कब तक?

जब तक मेरे रहम से बच्चे की तख़्लीक़ का ख़ून बहेगा

जब तक मेरा रंग है ताज़ा

जब तक मेरा अंग तना है

पर इस के आगे भी तो कुछ है

वो सब क्या है

किसे पता है

वहीं की एक मुसाफ़िर मैं भी

अनजाने का शौक़ बड़ा है

पर तुम मेरे साथ न होगे तब तक

फ़हमीदा रियाज़
About the poet

फ़हमीदा रियाज़

View profile & all 63 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

जलती हुई दो आँखेंसाँझ बीतने को हैरात उतरने को है— हरि मृदुलमेरी यात्रा का ज़रूरी सामानआज मैं एक लंबी नींद से उठी हूँऔर मुझे ये दिन ही नहीं ये ज़िंदगी भी बिल्कुल नई लग रही है— लीना मल्होत्रा रावउसे मालूम नहीं थावह भी सफ़र में है और लोगों की तरहइतनी सी बात, कोई उससे कहना नहीं चाहता था— ललन चतुर्वेदीमंद ज्योतिप्रिय, धीमी पड़ रही आज मेरे प्रदीप की बाती,शायद लुट जाए यह मेरी मुसाफ़िरी की थाती!— बालकृष्ण शर्मा नवीनपंच प्यारावो पाँच स्त्रियों काअकेला प्रिय पुरुष था— डॉ. अजितकामनाइतना अस्त-व्यस्त तुम्हें हमेशा देखना चाहता हूँ कितुम भूल जाओ कि महीना तीस का है या इकतीस का— डॉ. अजित