मिरा महबूब सब का मन हरन है

फ़ाएज़ देहलवीफ़ाएज़ देहलवी

1 min read · 12.6K reads

मिरा महबूब सब का मन हरन है

नज़र कर देख वो आहू नैन है

नहीं अब जग में वैसा और साजन

मुझे सूरत-शनासी बीच फ़न है

सबी दीवाने हैं उस मह-लक़ा के

मगर वो दिल-रुबा जादू नयन है

करे रश्क-ए-गुलिस्ताँ दिल को 'फ़ाएज़'

मिरा साजन बहार-ए-अंजुमन है

फ़ाएज़ देहलवी
About the poet

फ़ाएज़ देहलवी

View profile & all 36 Poems / Stories