मरे दिल बीच नक़्श-ए-नाज़नीं है

फ़ाएज़ देहलवीफ़ाएज़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

मरे दिल बीच नक़्श-ए-नाज़नीं है

मगर ये दिल नहीं यारो नगीं है

कमर पर तेरी उस का दिल हुआ महव

तिरा आशिक़ बहुत बारीक-बीं है

जो कहिए उस के हक़ में कम है बे-शक

परी है हूर है रूह-उल-अमीं है

ग़ुलाम उस के हैं सारे अब सिरीजन

नगर में हुस्न के कुर्सी-नशीं है

नहीं अब जग में वैसा और पीतम

सबी ख़ुश-सूरताँ सूँ नाज़नीं है

मुझे है मोशगाफ़ी में महारत

जो नित दिल महव ख़त्त-ए-अम्बरीं है

नज़र कर लुत्फ़ की ऐ शाह-ए-ख़ूबाँ

तिरा 'फ़ाएज़' ग़ुलाम-ए-कम-तरीं है

फ़ाएज़ देहलवी
About the poet

फ़ाएज़ देहलवी

View profile & all 36 Poems / Stories