सुर ही के भार, सूधे सबद सुकरीन के - द्विज

द्विजद्विज30 Sept 1820

2 min read · 12.4K reads

सुर ही के भार, सूधे सबद सुकरीन के,
मंदिर त्यागि करैं, अनत कं न गौन।
द्विजदेव त्यौं ही मधु भारन अपारन सौं,
नैकु झुकि झूमि रहे, मोगरे मरुअ दौन॥

खोलि इन नैननि, निहारौं तौ निहारौं कहा,
सुखमा अभूत, छाइ रही प्रति भौन-भौन।
चांदनी के भारन, दिखात उनयो सो चंद,
गंध ही के भारन, बहत मंद-मंद पौन॥

द्विज
About the poet

द्विज

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like