हरियाली - दुष्यन्त

दुष्यन्तदुष्यन्त13 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

हरा- भरा है
शहर की पॉश कॊलोनी का
हरेक घर।

उठती है आवाजें
ख़ुशियाँ, अठखेलियाँ, टीस, सिसकियाँ
और दब जाती है
बिना आंगन के घर में

बाहर सब कुछ वैसा ही है
लोकल बसें
दो-चार तांगे
पाँच-दस कारें
अनगिनत ऒटोरिक्शा और हाथ रिक्शा

हरा-भरा है
हरेक शहर की पॉश कॊलोनी का
हरेक घर।

 

मूल राजस्थानी से अनुवाद- मदन गोपाल लढ़ा
दुष्यन्त
About the poet

दुष्यन्त

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like