पुनर्स्मरण - दुष्यंत कुमार

दुष्यंत कुमारदुष्यंत कुमार1 Sept 1933 – 30 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

आह-सी धूल उड़ रही है आज
चाह-सा काफ़िला खड़ा है कहीं
और सामान सारा बेतरतीब
दर्द-सा बिन-बँधे पड़ा है कहीं
कष्ट-सा कुछ अटक गया होगा
मन-सा राहें भटक गया होगा
आज तारों तले बिचारे को
काटनी ही पड़ेगी सारी रात
x x x
बात पर आ गई है बात

स्वप्न थे तेरे प्यार के सब खेल
स्वप्न की कुछ नहीं बिसात कहीं
मैं सुबह जो गया बगीचे में
बदहवास होके जो नसीम बही
पात पर एक बूँद थी, ढलकी,
आँख मेरी मगर नहीं छलकी
हाँ, विदाई तमाम रात आई—
याद रह रह के’ कँपकँपाया गात
x x x
बात पर आ गई है बात
दुष्यंत कुमार
About the poet

दुष्यंत कुमार

View profile & all 82 Poems / Stories

More from दुष्यंत कुमार

  1. सूर्य का स्वागत - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  2. आवाज़ों के घेरे - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.5K reads
  3. जलते हुए वन का वसन्त - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  4. साये में धूप - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.6K reads
  5. एक कंठ विषपायी - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like