गांधीजी के जन्मदिन पर - दुष्यंत कुमार

दुष्यंत कुमारदुष्यंत कुमार1 Sept 1933 – 30 Sept 1975

6 min read · 12.4K reads

मैं फिर जनम लूंगा
फिर मैं
इसी जगह आउंगा
उचटती निगाहों की भीड़ में
अभावों के बीच
लोगों की क्षत-विक्षत पीठ सहलाऊँगा
लँगड़ाकर चलते हुए पावों को
कंधा दूँगा
गिरी हुई पद-मर्दित पराजित विवशता को
बाँहों में उठाऊँगा ।

इस समूह में
इन अनगिनत अचीन्ही आवाज़ों में
कैसा दर्द है
कोई नहीं सुनता !
पर इन आवाजों को
और इन कराहों को
दुनिया सुने मैं ये चाहूँगा ।

मेरी तो आदत है
रोशनी जहाँ भी हो
उसे खोज लाऊँगा
कातरता, चु्प्पी या चीखें,
या हारे हुओं की खीज
जहाँ भी मिलेगी
उन्हें प्यार के सितार पर बजाऊँगा ।

जीवन ने कई बार उकसाकर
मुझे अनुलंघ्य सागरों में फेंका है
अगन-भट्ठियों में झोंका है,
मैने वहाँ भी
ज्योति की मशाल प्राप्त करने के यत्न किये
बचने के नहीं,
तो क्या इन टटकी बंदूकों से डर जाऊँगा ?
तुम मुझकों दोषी ठहराओ
मैने तुम्हारे सुनसान का गला घोंटा है
पर मैं गाऊँगा
चाहे इस प्रार्थना सभा में
तुम सब मुझपर गोलियाँ चलाओ
मैं मर जाऊँगा
लेकिन मैं कल फिर जनम लूँगा
कल फिर आऊँगा ।
दुष्यंत कुमार
About the poet

दुष्यंत कुमार

View profile & all 82 Poems / Stories

More from दुष्यंत कुमार

  1. सूर्य का स्वागत - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  2. आवाज़ों के घेरे - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.5K reads
  3. जलते हुए वन का वसन्त - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  4. साये में धूप - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.6K reads
  5. एक कंठ विषपायी - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like