अपनी प्रेमिका से - दुष्यंत कुमार

दुष्यंत कुमारदुष्यंत कुमार1 Sept 1933 – 30 Sept 1975

7 min read · 12.5K reads

मुझे स्वीकार हैं वे हवाएँ भी
जो तुम्हें शीत देतीं
और मुझे जलाती हैं
किन्तु
इन हवाओं को यह पता नहीं है
मुझमें ज्वालामुखी है
तुममें शीत का हिमालय है।

फूटा हूँ अनेक बार मैं,
पर तुम कभी नहीं पिघली हो,
अनेक अवसरों पर मेरी आकृतियाँ बदलीं
पर तुम्हारे माथे की शिकनें वैसी ही रहीं
तनी हुई.
तुम्हें ज़रूरत है उस हवा की
जो गर्म हो
और मुझे उसकी जो ठण्डी!

फिर भी मुझे स्वीकार है यह परिस्थिति
जो दुखाती है
फिर भी स्वागत है हर उस सीढ़ी का
जो मुझे नीचे, तुम्हें उपर ले जाती है
काश! इन हवाओं को यह सब पता होता।

तुम जो चारों ओर
बर्फ़ की ऊँचाइयाँ खड़ी किए बैठी हो
(लीन... समाधिस्थ)
भ्रम में हो।

अहम् है मुझमें भी
चारों ओर मैं भी दीवारें उठा सकता हूँ
लेकिन क्यों?
मुझे मालूम है
दीवारों को
मेरी आँच जा छुएगी कभी
और बर्फ़ पिघलेगी
पिघलेगी!

मैंने देखा है
(तुमने भी अनुभव किया होगा)
मैदानों में बहते हुए उन शान्त निर्झरों को
जो कभी बर्फ़ के बड़े-बड़े पर्वत थे
लेकिन जिन्हें सूरज की गर्मी समतल पर ले आई।

देखो ना!
मुझमें ही डूबा था सूर्य कभी,
सूर्योदय मुझमें ही होना है,
मेरी किरणों से भी बर्फ़ को पिघलना है,
इसीलिए कहता हूँ-
अकुलाती छाती से सट जाओ,
क्योंकि हमें मिलना है।
दुष्यंत कुमार
About the poet

दुष्यंत कुमार

View profile & all 82 Poems / Stories

More from दुष्यंत कुमार

  1. सूर्य का स्वागत - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  2. आवाज़ों के घेरे - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.5K reads
  3. जलते हुए वन का वसन्त - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  4. साये में धूप - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.6K reads
  5. एक कंठ विषपायी - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी