मोहब्बत साज़-ए-हस्ती है
फ़क़त दिल में जो बस्ती है
मोहब्बत ज़ब्त है पैहम
मोहब्बत है दिलों का मेल
मोहब्बत जावेदानी है
मोहब्बत है दुआ जैसी
उठा कर हाथ जब कोई
ख़ुद अपने यार को माँगे
ख़ुदा से प्यार को माँगे
यही इज़हार हो दिल का
मोहब्बत इक इनायत है
इबादत भी मोहब्बत है
मोहब्बत छाँव जैसी है
मोहब्बत माओं जैसी है
मोहब्बत इस्म-ए-आज़म है
मोहब्बत ही तो ज़मज़म है
मोहब्बत दिल का सज्दा है
मोहब्बत तो परस्तिश है
मोहब्बत इक इबादत है
मोहब्बत गर्द-ए-चाहत है
मोहब्बत इक वज़ीफ़ा है
मेरे रब का सहीफ़ा है
मोहब्बत गहरे बादल सी
मोहब्बत माँ के आँचल सी
मोहब्बत नूर है दिल का








