मोहब्बत को न तोलो मोहब्बत बे-बहा है
मोहब्बत दिल में घोलो मोहब्बत तो दुआ है
भरी बरसात आए दिलों में फूल महके
लबों पर ये दुआ थी लबों पर ये दुआ है
कि यूँ तो ज़िंदगी के हज़ारों मसअले हैं
फ़क़त चाहत तुम्हारी हमारा मसअला है
ज़मीन-ओ-आसमाँ का करम हासिल तुम्हीं हो
मुक़द्दर में हमारे तो काला रतजगा है
ये जिस्म-ओ-जाँ का रिश्ता बड़ा अनमोल है नाँ
सो उस की क़द्र करना हमारा मश्ग़ला है
'दुआ' इक उम्र से मैं उसी को पूजती हूँ
वो दिल के बुत-कदे में वफ़ा का देवता है








