मोहब्बत छोड़ दी हम ने मोहब्बत थी सज़ा जैसी
उसी को चाहते थे हम वो चाहत थी दुआ जैसी
ये जो इक ज़ख़्म-ए-दिल है ये दिया बन कर चमकता है
ये जो इक टीस है फ़ुर्क़त में है मुझ को ज़िया जैसी
मैं अपने सामने होती हूँ आईना उठा कर जब
कोई लाए ज़रा तमसील मेरी उस अदा जैसी
मोहब्बत चाँद है और चाँदनी हर-सू लुटाती है
मोहब्बत है ग़म-ओ-आलाम में उठती सदा जैसी
अजब वहशत-कदा सा है दिल-ए-मग़्मूम के अंदर
हर इक सूरत है जिस में दर्द की मुझ को बला जैसी








