जब बारिश बरसती है - नज़्म

दुआ अलीदुआ अली

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी दीद की ख़ातिर मिरी आँखें तरसती हैं

कि जब बारिश बरसती है

तुम्हारी बात कानों में अजब रस घोल देती है

कि बारिश के हसीं क़तरे मिरे रुख़्सार पर आए

तुम्हें वो फूल लगते थे

कहा तू ने

उन्हें मैं चूम लेता हूँ

मिरी शर्म-ओ-हया उस दम बड़ी बेबाक होती थी

कमर में हाथ डाले हम

बहुत ही देर तक भीगे

कहा मैं ने

तुम्हारी शरबती आँखें

मुझे मदहोश करती हैं

तुम्हारे लम्स का बादल

मुझे पुर-जोश करता है

तुम्हारे प्यार की बारिश

बड़ी जल-थल सी करती है

मुझे पागल सा करती है

दुआ अली
About the poet

दुआ अली

उपनाम : 'दुआ' मूल नाम : दुआ अली जन्म : कराची, सिंध None

View profile & all 59 Poems / Stories

More from दुआ अली

  1. मुझे हँसने की आदत थी मगर वो और कुछ समझा

    मुझे हँसने की आदत थी मगर वो और कुछ समझाज़रा सी इक शरारत थी मगर वो और कुछ समझा

    12.4K reads
  2. मुझ को क़दम क़दम पे तिरा इंतिज़ार है

    मुझ को क़दम क़दम पे तिरा इंतिज़ार हैशायद कि मेरे वास्ते फ़स्ल-ए-बहार है

    12.4K reads
  3. ऐ दोस्त तू ने वार ये भरपूर कर दिया

    ऐ दोस्त तू ने वार ये भरपूर कर दियापहले क़रीब कर के मुझे दूर कर दिया

    12.4K reads
  4. काजल उदास है तो हैं बे-कल सी चूड़ियाँ

    काजल उदास है तो हैं बे-कल सी चूड़ियाँतुम को बुला रही हैं ये चंचल सी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  5. अकेली क्यूँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ से

    अकेली क्यूँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ सेबुला ले पास तू साजन ये बारिश ने कहा मुझ से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ