इक नज़्म - नज़्म

दुआ अलीदुआ अली

2 min read · 12.5K reads

मैं ने उस से कल ये कहा

तुम इंग्लिश के टीचर हो

इंग्लिश ख़ूब पढ़ाते हो

कीट्स की नज़्म सुनाते हो

शेक्सपियर भी पढ़ाते हो

तुम ने कभी ये सोचा है

दिल में उतरते लहजे में

तुम तशरीह जो करते हो

कितना ध्यान मैं देती हूँ

कीट्स के बारे कहते हो

कितने दिलकश लम्हों में

उस ने नज़्में कीं तख़्लीक़

क्या ही कमाल था शाइ'र

तुम जो हवाला देते हो

टाइटैनिक का वेलियम का

लॉन्ग फ़ेलो हेनरी की और

कभी जो क़ाज़ी ईसा की

नज़्में मुझे सुनाते हो

इन सब का मतलब क्या है

हँस कर वो ये कहने लगा

क्यों होती हो तुम बे-ज़ार

क्या मेरी बातें तुम को

बोर हमेशा करती हैं

कभी तो पढ़ कर देखो तुम

उन की सुंदर नज़्मों को

फिर ये नज़्में क़ारी पर

एक जहान मआ'नी का

जैसे वा कर देती हैं

तुम भी करोगी फिर महसूस

प्यार भरे लम्हों को 'दुआ'

मैं ने जवाबन उस से कहा

सुनो सुनो तुम मेरी बात

प्यार की सुंदर बातों में

क़िस्से और कहानी में

दिल सारे आ जाते हैं

गुज़रे हुए लम्हे सारे

लौट के फिर नहीं आते हैं

फिर मुझ से वो कहने लगा

एक अलग ही मंज़र है

इन की नज़्मों के अंदर

रंग-बिरंगी इक दुनिया

है इन नज़्मों में आबाद

मैं ने कहा उस से लेकिन

इन की नज़्मों से मेरा

क्या लेना क्या देना है

मेरे लिए तुम सब कुछ हो

इन के क़िस्से रहने दो

मत ही सुनाओ तुम मुझ को

तुम ख़ुद भी इक शाइ'र हो

मेरे बारे में तुम ने

कोई नज़्म लिखी है क्या

कहने लगा ये सुन कर वो

हाँ लिक्खी तो है इक नज़्म

मैं ने तुम्हारे बारे में

जिस में तुम्हारी आँखों का

इक ख़ुश-रंग हवाला है

जिस में तुम्हारे और मेरे

प्यार की मधुर कहानी है

मैं ने कहा मेरे शाइ'र

तुम बस इतना बतलाओ

लम्हे तुम से क्या कहते

क्या क्या बातें करते हैं

हँस कर वो ये कहने लगा

मैं बातों के धागों से

लम्हे मुक़य्यद करता हूँ

दामन-ए-दिल भर लेता हूँ

तुम से मोहब्बत करना तो इन्ही को पढ़ कर सीखा है

तेरे कोमल हाथों को

धीरे से छू लेता हूँ

तेरे लम्स की कोमलता

सोए ख़्वाब जगाती है

बे-ख़ुद हो कर मैं तुझ को

बाँहों में भर लेता हूँ

प्यार तुझे कर लेता हूँ

दुआ अली
About the poet

दुआ अली

उपनाम : 'दुआ' मूल नाम : दुआ अली जन्म : कराची, सिंध None

View profile & all 59 Poems / Stories

More from दुआ अली

  1. मुझे हँसने की आदत थी मगर वो और कुछ समझा

    मुझे हँसने की आदत थी मगर वो और कुछ समझाज़रा सी इक शरारत थी मगर वो और कुछ समझा

    12.4K reads
  2. मुझ को क़दम क़दम पे तिरा इंतिज़ार है

    मुझ को क़दम क़दम पे तिरा इंतिज़ार हैशायद कि मेरे वास्ते फ़स्ल-ए-बहार है

    12.4K reads
  3. ऐ दोस्त तू ने वार ये भरपूर कर दिया

    ऐ दोस्त तू ने वार ये भरपूर कर दियापहले क़रीब कर के मुझे दूर कर दिया

    12.4K reads
  4. काजल उदास है तो हैं बे-कल सी चूड़ियाँ

    काजल उदास है तो हैं बे-कल सी चूड़ियाँतुम को बुला रही हैं ये चंचल सी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  5. अकेली क्यूँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ से

    अकेली क्यूँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ सेबुला ले पास तू साजन ये बारिश ने कहा मुझ से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like