वह औरत : मेरी माँ - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

मोह तो त्यागना पड़ता है
पुरानी से पुरानी
पुस्तकों-पत्रिकाओं का भी
एक उम्र होने पर!

काश
पुस्तकें-पत्रिकाएँ भी
जायदाद हुई होतीं
हुई होतीं जेवरात ज़रूरी।
होतीं बैंक बैलेंस ही आकर्षक!
तो मशक्कत तो न करनी पड़ती इतनी
खोजने में इनके
उत्तराधिकारी
यादव जी!
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like