धूँधूँ धूँधूँ आग जले क्यों
सीसी सीसी जीभ जले क्यों
क्यों पंखा करता है फर फर
क्यों खेलते बच्चे घर घर?
हो पुराना अगर स्कूटर
क्यों चलता वह करता खर खर
और पुराने दरवाजे भी
जब देखो तब करते चर चर।
मन का देती माँ जब भोजन
क्यों मन करता खाएं झटपट
और दौड़ती मक्खी खाने
क्यों हम करते हटहट हटहट?
सीसी सीसी जीभ जले क्यों
क्यों पंखा करता है फर फर
क्यों खेलते बच्चे घर घर?
हो पुराना अगर स्कूटर
क्यों चलता वह करता खर खर
और पुराने दरवाजे भी
जब देखो तब करते चर चर।
मन का देती माँ जब भोजन
क्यों मन करता खाएं झटपट
और दौड़ती मक्खी खाने
क्यों हम करते हटहट हटहट?








