कितना अच्छा होता न तब - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

4 min read · 12.4K reads

यदि पहाड़ को धक्का देकर
सब कहीं ले जा सकते हम!
कितना अच्छा होता न तब?

अगर नदी को कंधे पर रख
सब कहीं ले जा सकते हम!
कितना अच्छा होता न तब?

यदि ये जंगल पहियों पर रख
सब कहीं ले जा सकते हम!
कितना अच्छा होता न तब?

और समुद्र सिर पर ढ़ोकर
सब कहीं ले जा सकते हम!
कितना अच्छा होता न तब?

अगर स्कूलों को रहड़ा कर
सब कहीं ले जा सकते हम!
कितना अच्छा होता न तब?

जो कुछ भी है इस धरती का
अगर सभी का कर सकते हम!
कितना अच्छा होता न तब?

पर कितने छोटू हैं हम तो
हाथ भी देखो कितने छोटे!
अगर मदद कर देता कोई
कितना खुश हम भी हो लेते।

कितना अच्छा होता न तब?
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखाकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखातुम्हारे बा'द किसी की तरफ़ नहीं देखा— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी