वतन - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

5 min read · 12.4K reads

वो आँखो का तारा, वो प्यार हमारा
वो प्यारा वतन है, वो घर है हमारा!

वो पेड़ों की शाखें, चहकती चिरैया
वो मैना की पाँखें, फुदकती गौरैया
वो बचपन हमारा, हमारा गगन है
वो आँखो का तारा, वो प्यारा वतन है!

वो दादी की बाँहों में, किस्सों का सुनना
वो माँ के दुलारे से, आँचल में छुपना
वो ममता का सागर, हमारा सहन है
वो आँखो का तारा, वो प्यारा वतन है!

वो आमों की बौरे, वो कोयल की कुहकन
वो बासन्ती फूलों पे, भौंरों की गुन्जन
वो उपवन हमारा, हमारा चमन है
वो आँखो का तारा, वो प्यारा वतन है!

वो नदियों की कलकल, वो झरनों का झरना
वो सागर की उमड़न, लहर का मचलना
वो सतरंगी दुनिया, हमारा सपन है
वो आँखो का तारा, वो प्यारा वतन है!

वो नदियों के पाटों पे, मेलों के डेरे
वो पूनम की रातों में, गीत - घनेरे
वो मेलों की रौनक, हमारा शगन है
वो आँखो का तारा, वो प्यारा वतन है!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे