परख - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

देना होगा मेरा साथ
मैं फूल बनूँ या काँटों की डाल
देना होगा मेरा साथ
मैं पतझड बनूँ या बसन्त बहार
देना होगा मेरा साथ
मैं रात बनूँ या दिन उजियार
देना होगा मेरा साथ
मैं तपन बनूँ या बनूँ फुहार
देना होगा मेरा साथ
मैं बनूँ कटुता या बनूँ मिठास
देना होगा मेरा साथ
मैं दर्द बनूँ या बनूँ करार
देना होगा मेरा साथ
मैं आँसू बनूँ या बनूँ सुहास
देना होगा मेरा साथ
मैं जीत बनूँ या बनूँ मैं हार!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like