खालीपन से आशना हूँ - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

अपने खालीपन से आशना हूँ, फिर भी मैं ख़ला नहीं
कमियां मुझमें हैं. मैं उनसे जुदा नहीं
क्योंकि इंसान हूँ, मैं खुदा नहीं

कोशिश करती हूँ आहत न करूँ, राहत दूँ
ऐसा न हो पाए ग़र, तो खफा न होना
क्योंकि इंसान हूँ, मैं खुदा नहीं

तमन्ना संजोती हूँ, हर कमतरी बरतरी बन जाए
ऐसा न हो पाए ग़र, तो खफा न होना
क्योंकि इंसान हूँ, मैं खुदा नहीं

कोशिश करती हूँ प्यार का ज़लज़ला न बने, वलवला बना रहे सदा
ऐसा न हो पाए ग़र, तो खफा न होना
क्योंकि इंसान हूँ, मैं खुदा नहीं

ख्वाहिश करती हूँ बोसीदा जज़्बे पोशीदा रहे सदा
ऐसा न हो पाए ग़र, तो खफा न होना
क्योंकि इंसान हूँ, मैं खुदा नहीं

कोशिश करती हूँ मुहब्बत में इफाका न आए, इजाफा हो सदा
ऐसा न हो पाए ग़र, तो खफा न होना
क्योंकि इंसान हूँ, मैं खुदा नहीं
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय