कश्मकश - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

5 min read · 12.4K reads

खिंच गई चेहरे पे लकीरें आके टूटे दिल से
छुपा रखा था जो दर्द परतों में
रह - रह के लगा रिसने फिर से!

चाहा था जितना दूर रहना
जुड़ती गई उतना ही गहरे उन से
उनकी ओर दौड़ता रहा मन
जाती जितना, पीछे मैं तेज़ी से!

छुपा रखा था जो दर्द परतों में
रह - रह के लगा रिसने फिर से…

बीते समय की दीवारों में कैद
रिश्ते मुस्कुराते हैं - हौले से
आलों, झरोखों में बसी यादें,
उदासी में खिलखिलाती हैं - शोखी से!

छुपा रखा था जो दर्द परतों में
रह - रह के लगा रिसने फिर से…

समय के साथ कदम से कदम मिला के
चलती रही यूँ तो हिम्मत से
पर, बीतते समय के साथ
अब थके पाँव देखते हैं मुझे हैरत से!

छुपा रखा था जो दर्द परतों में
रह - रह के लगा रिसने फिर से…

न पीछे लौटना मुमकिन
न आगे बढ़ना आसान
एक ठहराव पे ठिठक गई है
ज़िन्दगी जैसे एक मुद्दत से!

छुपा रखा था जो दर्द परतों में
रह - रह के लगा रिसने फिर से...
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like