बौराया मन - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

यादों के झोंको से बौराया मन
बहलता नहीं यह सम्हलता नहीं
बहुत हमको तड़पाता,तरसाता मन
सूरज में तपता,
ये सागर में तिरता
बदली में छुपता,
सताता ये मन
पावस की रिमझिम में,चीड़ों की सनसन में
भीगा ये खोया सा, सूना सा मन
किताबी खतों को उलटते - पलटते
आँखों में घिरता,
उमड़ता ये मन,
सुहाने से प्यारे से
फूलों के मौसम में
वादियों भटकता,
अकेला ये मन
पतझड़ के मौसम में, पत्तों के ढेरों पे
अटकता, फिसलता,
बेचारा ये मन!
उजड़े घरौन्दे की,
सूनी दीवारों से रह-रह
के टकराता,
आहत ये मन!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like