अभी - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

अभी अंधेरों से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन उजाला बन जाऊँगी मैं
सूरज में उतर जाऊँगी मैं

अभी उदासी से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन प्रफुल्लता बन जाऊँगी मैं
खिलखिलाहट में समा जाऊँगी मैं

अभी बेचैनी से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन सुकूं से लिपट जाउंगी मैं
उसे अपना वजूद बनाऊँगी मैं

अभी अश्कों से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन मुस्कराहट बन जाऊँगी मैं
खुशी में पसर जाऊँगी मैं

अभी पतझड़ से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन मधुमास बन जाऊँगी मैं
फूल सी महक जाऊँगी मैं

अभी तपिश से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन बरसात बन जाऊँगी मैं
रिमझिम-रिमझिम बरस जाऊँगी मैं

अभी घटाओं से घिरी हूँ तो क्या
एक दिन इन्द्रधनुष बन जाऊँगी मैं
रेशमी रंगों में ढल जाऊँगी मै
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like