बेवफा - दीपक मशाल

दीपक मशालदीपक मशाल24 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads


दिन बा दिन सूखते जा रहे एक पेड़ की शाख
अचानक कुछ निश्चय कर चटकी
तेज़ आँधी की आड़ ले टूटी
और टूटकर जा गिरी ज़मीं पर
तेज़ बारिश में गलाया, सड़ाया खुद को...
मिट्टी संग मिल खाद हुई..
खाद सोख पेड़ में हरक़त हुई
कुछ जान आई
पत्तियाँ हरयाईं
नई शाख लहराईं...

अब बद-वक्त में टूट गिरी वो शाख बेवफा कहलाती है...
दीपक मशाल
About the poet

दीपक मशाल

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ