पहाड़-1 - दीनू कश्यप

दीनू कश्यपदीनू कश्यप

2 min read · 12.4K reads

अलस्सुबह
सबसे पहले
जाग जाता है

हसरत से देखता है
घाटी से उठता धुँआ
आमदरफ़्त चौपायों की
धीरे-धीरे क्वाली चढ़ते
लकड़हारे के पाँवों को

रपट जाता है
चिल्लारू पर
पगड़ीवाले आदमी का पाँव

झाड़ियों के काँटे
खींचते हैं
सैलानी बाबू की
झकझक कमीज़ को

तब वह
होहोऽऽहोहोऽऽ करके
हँसता है
परिवार के सयाने की तरह।
दीनू कश्यप
About the poet

दीनू कश्यप

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like