मान घटता है प्यार जाता है - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

मान घटता है प्यार जाता है ,
मांगने से मेयार जाता है .
प्यार करता है वो मुझे शायद ,
इसलिए मुझसे हार जाता है .
डूबने का न खौफ़ हो जिसको ,
बस वही शख़्स पार जाता है .
प्यार का सिर्फ़ इक हसीं लम्हा ,
ज़िन्दगी को संवार जाता है .
‘शम्स’ आता है वो शिफ़ा बनके ,
ताप मन का उतार जाता है .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like