प्रगति का राज-पथ - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

आओ बतायें प्रगति का राज पथ.

कूदो कर्म भूमि में
हँसो, जब वे हँसें.
रोओ, जब वे दिखे दुखी
पहन कर के चश्मा
उनकी इच्छाओं का,
जैसी वे दुनिया चाहें,
वैसी दुनिया बताओ.
दिल्ली दूर अस्त
का नारा लगा, सो जाओ.

सफलता की देवी का हरण कर लो,
बाँध दो इतिहासकारों को
अपनी कुर्सी के पाए से,
पुलस्त्य के नाती बनो-
देखोगे, यम भी पावों तले होंगे.

देखोगे, प्रगति राह में
पलक पांवड़े बिछा देगी.

आओ, आओ, आ जावो,
देखो प्रगति का राजपथ.
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी