मुरझा गए सब फूल - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

गालियों का बोझ
चायवाले छोकरे के
सिर पर पटक दो.
बिलबिलाते हुए केचुओं को,
जूतों से मसल दो.
सो जाओ,
सारा गुस्सा
बीबी पर उतार कर.

सुबह-शाम
दिन-हफ्ता-साल
बढ़ती बेचैनी,
मुठ्ठियों में बढ़ता आक्रोश,
आँखों में भरता धुआँ,
बालों में बढ़ती सफेदी,
नियति, नियति, नियति
पीढ़ी दर पीढ़ी,
दर पीढ़ी.

कुछ कर गुजरने की
तमन्ना थी मुठ्ठी में- यहाँ आते समय
हताशा में हाथ फैलाओगे
जब तुम जाओगे.
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like