गाने लगेंगे प्रेम-गीत पाहन - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

तुम न झुकाओ पलकें,
रीती हो जाएगी
सपनों की गागर.

तुम न ओंठ थिरकाओ,
होगा उद्वेलित
चाहत का सागर.

तुम न आँचल लहराओ ,
आहों का ढेर
लग जायेगा आँगन.

तुम अब न मुस्काओ,
गाने लगेंगें
प्रेमगीत पाहन.

(प्रकाशित- विश्वामित्र, कलकत्ता, १९७९)
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like