सब जुटे हैं - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

3 min read · 12.4K reads

सब जुटे हैं
खिलाने में फूल गूलर के
भूलकर रिश्ते पुराने
प्रिया-प्रियवर के

गगन के मिथ से जुड़ा है
चाँद तारे तोड़ना
या कि उनकी दिशाओं का
मुँह पकड़कर मोड़ना

सभी वह मिथ धरे हैं
मन में चुरा करके

शीश पर पर्वत उठाना
सिन्धु पीकर सोखना
भूख में सूरज निगलकर
बजाना थोथा चना

बहुत ऊँचे उड़ रहे पंछी
बिना पर के

नेह के नाते बचे जो
देह में खोते गए
हलक तक प्यासे कि पोखर-
कूप के होते गए

हम कहीं के ना रहे
ना घाट, ना घर के
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी