नए नमूने - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

3 min read · 12.4K reads

कई रंग के फूल बने
काँटे खिल के
नई नस्ल के नये नमूने
बेदिल के

आड़ी-तिरछी
टेढ़ी चालें
पहने नई-नई सब खालें

परत-दर-परत हैं
पँखुरियों के छिलके

फूले नये-
नये मिजाज में
एक अकेले के समाज में

मेले में
अरघान मचाए हैं पिलके

भीतर-भीतर
ठनाठनी है
नोंक-झोंक है, तनातनी है

एक शाख पर
झूला करते
हिलमिल के

व्यर्थ लगें अब
फूल पुराने
हल्की ख़ुशबू के दीवाने

मन में लहका करते थे
हर महफिल के
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like