साँप - दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाहदिनेश कुशवाह8 Sept 1961

5 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी बड़ी कठिन है बेटे अपने आप मेें
बुदबुदाया बूढ़ा सँपेरा
पिटारे में बन्द साँप से
ज़िन्दगी तमाशा नहीं है
पर तमाशा ज़रूरी चीज़ है ज़िन्दगी के लिए।

भरम गया साँप
सचमुच सँपेरे
ज़िन्दगी को दूरबीन से देखते हैं।

उस रात पहली बार साँपिन को
साँप की उदास आँखों का सपना आया
लाठी-डंडों से बारहा छिजकर
साँपिन ने जाना
कि डरे हुए और उपयोगितावादी मन को
दुनिया की कोई आँख नहीं बाँध सकती
भले होती हों मोहक आँखें साँप की।

साँप जानता है
किस तरह अभियोग लगाकर
बिलों में छिपने के लिए मजबूर किया जाता है
नहीं तो काटता तो हर प्राणी है
चींटी हो या आदमी।

साँप जानता है
इतिहास के हाशिये पर
कैसे चली जाती है कोई क़ौम?
कि उसकी जाति पर
क्यों बने हैं इतने कुत्सित मुहावरे?
साँप जानता है
कि दुनिया में सिर्फ़ मुँह से नहीं लड़ा जा सकता
कि वध के समय लोग
क्यों कुचल देते हैं उसका सिर।

अपने झपट्टों, दंशों और फुफकारों के बावजूद
साँप जानता है लम्बी रीढ़ की ज़िन्दगी का दुख।
दिनेश कुशवाह
About the poet

दिनेश कुशवाह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी