अनुत्तरित - दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाहदिनेश कुशवाह8 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

अनुबन्धों की शर्त लगाकर
लौट गईं तुम घर तक आकर
तब तो बहुत अकेली थीं तुम
अब कैसे रह पाती होंगी ?

कभी आँख भर आती होगी
मन की व्यथा सताती होगी
पहले तुम दौड़ी आती थीं
अब किससे कह पाती होंगी ?

जब कोई मिलता है तुम-सा
मन हो जाता है ये ग़ुम-सा
मेरे जैसा कभी किसी को
तुम भी तो पा जाती होंगी ?
दिनेश कुशवाह
About the poet

दिनेश कुशवाह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like