कोई पत्ती हरी नहीं मिलती - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

2 min read · 12.3K reads

कोई पत्ती हरी नहीं मिलती
पेड़ को रौशनी नहीं मिलती

इतनी कड़वा गईं मेरी आँखें
ख़्वाब में भी ख़ुशी नही मिलती

मरघटों में भी जा के देख लिया
अब कहीं ख़ामुशी नहीं मिलती

अपनी तन्ख़्वाह से सिवा शायद
अब हमें ज़िन्दगी नहीं मिलती

क़ातिलों मे छिपी हुई है ‘शबाब’
लाश फिर भी कभी नहीं मिलती
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads