कोई ग़ुस्सा नहीं बयान नहीं - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

2 min read · 12.4K reads


कोई ग़ुस्सा नहीं बयान नहीं
आप इतने तो बेज़बान नहीं

इस हक़ीक़त पे भी नज़र रखिए
धूप है और सायबान नहीं

ज़ख़्म ताज़ा है चोट गहरी है
और लहू का कोई निशान नहीं

बत्तियाँ बुझ गईं तो लगता है
बस्तियों में कोई मकान नहीं

क़ब्र में जी रहे हों सब जैसे
ज़िन्दगी का कहीं निशान नहीं

अर्थियों के निशान बोलेंगे
मेरे काँधे तो बेज़बान नहीं
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads