भूख का सिलसिला बताता है - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

3 min read · 12.4K reads


भूख का सिलसिला बताता है
आदमी आदमी को खाता है

दिन निकलते ही झुक गए हम लोग
कौन काँधों पे बैठ जाता है

ज़िन्दगी की ल्ड़ाई में यारो
ज़ख़्म ही रास्ता बनाता है

मुद्दतों के लिए ज़ुबाँ कोई
लाल फ़ीतों में बाँध जाता है

जब चिराग़ों से कुछ नहीं होता
तब कोई मशअलें जलाता है

घर से हर शख़्स अपने चेहरे पर
कुछ सवालों को ओढ़ आता है

वो अँधेरा जला के रोज़ाना
सर्द कमरे में छोड़ जाता है

आज गलियों में गालियाँ हर रोज़
हम्द[1] की तरह गुनगुनाता है

जैसे रस्सी पे चल रहा हो ‘शबाब’
आदमी यूँ क़दम उठाता है

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads