आँखिन देखी - दिनेश कुमार शुक्ल

दिनेश कुमार शुक्लदिनेश कुमार शुक्ल

3 min read · 12.4K reads

आँखें तो देख ही लेती हैं
औपचारिकता में छुपी हिंसा को,
बेरुखी का हल्का से हल्क रंग
पकड़ लेती है आँख
फिर भी बैठे रहनापड़ता है
खिसियानी मुस्की लिए,
छल-कपट ईर्ष्या भी
कहाँ छुप पाते हैं
आँखों से
सात पर्दों के भीतर से भी
आँख में लग ही जाता है धुँआ,

कठिनाई ये है
कि अपनी ही आँखों का देखा
ख़ुद हम तक बहुत थोड़ा पहुँच पाता है
ख़ुद हम ही रोक देते हैं उसे बीच में,
अनदेखा करते जाना
जैसे जीने की कोई शर्त हो!
दिनेश कुमार शुक्ल
About the poet

दिनेश कुमार शुक्ल

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like