समय-2 - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

3 min read · 12.3K reads

ग़लत काम में गुस्सा आता, धीरज क्यों नहीं धरता मैं।
उम्मीदें पालूं दूजों से, ख़ुद करने से डरता मैं।।
आलस बहुत बुरी चीज है, किसको कैसे बतलाऊं।
आलस की नदिया में बैठा, अपनी गागर भरता मैं।।
समय की कीमत कब समझूंगा, समय निकल जाएगा तब।
समय सफलता कैसे देगा, कोशिशें ना करता मैं।।
सब कुछ जान लिया है मैंने, कुछ भी नहीं रहा बाकी।
मुझको कौन सिखा सकता है, अहंकार में मरता मैं।।
समय नहीं कुछ कहने का अब, ख़ुद कर लूं तो अच्छा है।
सीख शरीरां उपजे सारी, बाहर क्यों विचरता मैं।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like