क्यों ? - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

सूरज इतना तपता क्यों है
चन्दा इतना ठण्डा क्यों ?
तारे करें रात भर टिम-टिम
रात अन्धेरा होता क्यों ?

सूरज कहाँ चला जाता है
चन्दा रात को आ जाता
रात को हम सब सोते क्यों
नींद रात को आती क्यों ?

नींद में सपने आते क्यों
हमको बहुत ही भाते क्यों ?
आँख खुलें तो हम पाते हैं
ख़ुद को बिस्तर पर ही क्यों ?
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like