अंक में झूला - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

मम्मी मुझको अंक में लेना,
अंक में लेकर झूला देना

भूख लगे तो मुझको मम्मी,
मीठा मीठा दूध पिलाना.

रूठूँ तो तुम मुझे मनाना,
झूला मुझको लगे सुहाना.

मैं रोऊँ तो लाड लडाना,
खेलूं तो मुझे खेल खिलाना.

कैसी बातें करूँ मैं किससे,
मम्मी तुम मुझको बतलाना .

रात को सोने से पहले तुम,
नई कहानी मुझे सुनाना.

जब मुझको निंदिया आये तो
लोरी गाकर मुझे सुलाना.

ये बातें तुम भूल न जाना,
नहीं चलेगा कोई बहाना.

भूल गई तो करूँ शिकायत,
मेरे प्यारे नानी नाना..
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय