अंक गणित - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

अंग्रेज़ी, हिन्दी, सामाजिक
और विज्ञान समझ में आए
अंकगणित जब करने बैठूँ
सारा दिमाग जाम हो जए ।

सरल जोड़ भाग गुणा घटाओ
कर लेता हूँ जैसे-तैसे
घुमा-घुमा कर पूछे कोई
उसको हल करूँ मैं कैसे ?

इतना बड़ा हो गया हूँ मैं
अंकगणित में अब भी ज़ीरो
बाकी सारे काम करूँ झट
दुनिया माने मुझको हीरो ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like