अल्लामा-इक़बाल को शिकवा - दिलावर फ़िगार

दिलावर फ़िगारदिलावर फ़िगार8 Sept 1929 – 25 Sept 1998

4 min read · 12.4K reads

किसी से ख़्वाब में इक़बाल ने ये फ़रमाया
कि तू ने कर दिया बर्बाद मेरा सरमाया

मिरा कलाम गवय्यों को सौंपने वाले
नज़र न आए तुझे मेरे क़ल्ब के छाले

मैं चाहता था मुसलमान मुत्तहिद हो जाएँ
ये कब कहा था कि हम बहर-ए-मुंजमिद हो जाएँ

मिरी ये शान कि दरिया भी था मिरा मुहताज
तिरा ये हाल कि मुल्कों से माँगता है ख़िराज

कहा था मैं ने ग़रीबी में नाम पैदा कर
ये कब कहा था कि माल-ए-हराम पैदा कर

मिरा तरीक़ अमीरी नहीं फ़क़ीरी है
तिरी ख़ुराक चपाती नहीं ख़मीरी है

इलाज आतिश-ए-रूमी के सोज़ में है तिरा
ख़याल शबनम ओ ज़ेबा के पोज़ में है तिरा

मिरे कलाम से तुझ को सबक़ ज़रा न मिला
कहाँ की राह-ए-हरम घर का रास्ता न मिला

ख़ुदी बुलंद हो बे-शक यही थी मेरी राय
ये कब कहा था कि क़व्वाल इस में हाथ लगाए
दिलावर फ़िगार
About the poet

दिलावर फ़िगार

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like