क्या कहिए दास्तान-ए-तमन्ना बदल गई

Dil ShahjahanpuriDil Shahjahanpuri1 Jan 1875 – 1 Jan 1959

1 min read · 12.6K reads

क्या कहिए दास्तान-ए-तमन्ना बदल गई

उन की बदलते ही दुनिया बदल गई

ये दौर-ए-इंक़िलाब है ख़ुद-नोशियों का दौर

हर मय-कदे में गर्दिश-ए-मीना बदल गई

हर फूल हर कली पे बरसता है अब लहू

रंगीनी-ए-बहार-ए-चमन क्या बदल गई

निखरी हुई बहार में छाले हैं ख़ूँ-चकाँ

अपने क़दम से क़िस्मत-ए-सहरा बदल गई

पैहम टपक पड़े जो ब-हसरत हुज़ूर-ए-दोस्त

इन आँसुओं से शरह-ए-तमन्ना बदल गई

आज़ादी-ए-जुनूँ का यही क्या मआल था

ज़िंदाँ से दिल-फ़रेबी-ए-सहरा बदल गई

वो ख़्वाब-ए-ज़िंदगी था जो हम देखते रहे

ऐ 'दिल' खुली जब आँख तो दुनिया बदल गई

Dil Shahjahanpuri
About the poet

Dil Shahjahanpuri

Dil Shahjahanpuri (1875-1959) was the takhallus of Zameer Hasan Khan, the renowned Urdu ghazal writer, who was born in Shahjahanpur, Uttar Pradesh in the year 1875. He was a disciple of the famous Urdu poet, Amir Meenai. Thus far, two collections of his ghaza…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Dil Shahjahanpuri

  1. ऐ इश्क़ तू ने वाक़िफ़-ए-मंज़िल बना दिया

    ऐ इश्क़ तू ने वाक़िफ़-ए-मंज़िल बना दियाअब मरहलों को और भी मुश्किल बना दिया

    12.7K reads
  2. हुस्न ने मान लिया क़ाबिल-ए-ताज़ीर मुझे

    हुस्न ने मान लिया क़ाबिल-ए-ताज़ीर मुझेनज़र आई है मोहब्बत की ये तक़्सीर मुझे

    12.7K reads
  3. अब कोई ग़म-गुसार हमारा नहीं रहा

    अब कोई ग़म-गुसार हमारा नहीं रहादुनिया को ए'तिबार हमारा नहीं रहा

    12.6K reads
  4. फिर ए'तिबार-ए-इश्क़ के क़ाबिल नहीं रहा

    फिर ए'तिबार-ए-इश्क़ के क़ाबिल नहीं रहाजो दिल तिरी नज़र से गिरा दिल नहीं रहा

    12.6K reads
  5. मय-ए-कौसर का असर चश्म-ए-सियह-फ़ाम में है

    मय-ए-कौसर का असर चश्म-ए-सियह-फ़ाम में हैसाक़ी-ए-मस्त अजब कैफ़ तिरे जाम में है

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like