यह है हमारी चौहद्दी - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

कभी बाढ़ की चोट
कभी सूखे की मार
कभी पाला -पाथर की वृष्टि
कभी रोगों की भरमार।

बँटाई पर खेत
लोगों का तगादा
सिंचाई और पोत
जिलेदार का
जेल की हवा खिलाने का वादा।

डेहरी का सफाया
पड़ोसी का इन्कार
बनिये का बकाया
बन्द सारे द्वार।

चूता छप्पर
दरकी दीवार
ठिठुरे मवेशी
सहमा परि‍वार।
भाई की पढ़ाई
बीमार मा‍ँ की दवाई
जवान बहन की सगाई
फटे कपडों में लुगाई।

अ‍ँटकी मजूरी
कर्ज में जि‍न्दगी
तबाही ही तबाही
बरबादी ही बरबादी
यह है हमारी चौहद्दी!
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँअधूरा मकानइसे दो कमरे का मकान बनना थाफ़िलहाल एक कमरे के बाद काम बंद है— हरीशचंद्र पांडेकहाँ जाते हैं?रोशनी हवा और पानीबता सकते हो, कहाँ चले जाते हैं बीच-बीच में— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय