सवाल ये है कभी क्या किसी ने सोचा है - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

सवाल ये है कभी क्या किसी ने सोचा है?
ग़रीब आदमी ही क्यों शिकार होता है?

हुआ सबेरा गली में वो लगाता फेरा
दुआ ज़बान पे है , हाथ में कटोरा है‌

भले इन्सान का मुश्किल है गुज़ारा यारो
गधा वो है जो दूसरों का भार ढोता है

मदद के नाम पे भी लोग ठगी करते हैं
संभल के पांव बढ़ाना यहां भी धोखा है

किसी ने सोच समझकर ये झूठ फैलाया
वही इन्सान काटता है जो वो बोता है

मुझे किस्से-कहानियां सुना के भरमाते
न वो गंगा ही अब रही, न वो कठोता है

जिसे मैं खैरख्वाह मान रहा था अपना
उसी ने मेरे भरोसे का गला घोंटा है
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like