पुरख़तर यूँ रास्ते पहले न थे - डी.एम.मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

पुरख़तर यूँ रास्ते पहले न थे
हर कदम पर भेड़िये पहले न थे।

अब के बच्चे भी तमंचे रख रहे
इतने सस्ते असलहे पहले न थे।

जल को भी दरपन बना लेते थे लोग
इतने गँदले आइने पहले न थे।

देश में पहले भी नेता हो चुके
यूँ लुटेरे दोगले पहले न थे।

दोस्तो कितना पतन होगा अभी
इस क़दर पुल टूटते पहले न थे।

माँगते थे पुत्र, पैसे बाप से
हक़ जताकर छीनते पहले न थे।

जब से छूटी नौकरी यह हाल है
यूँ सनम तुम रूठते पहले न थे।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथ