है क़फ़स में जिंदगानी क्या बताऊँ - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

है क़फ़स में जिंदगानी क्या बताऊं
दर्दे दिल की दास्तां किसको सुनाऊं?

भागने के रास्ते हैं बंद सारे
और भागूं भी अगर तो कहां जाऊं?

टूट जायेगा किसी मासूम का दिल
वो अगर ख़ुश है तो क्यों उसको रुलाऊं?

आग से भी डर लगे, तूफ़ान से भी
फूस का है घर मेरा कैसे बचाऊं?

गैस चूल्हा तो मिला है मुफ़्त में ,पर
ये न सूझे क्या पतेली में पकाऊं?

 जो अंधेरों में जले हैं साथ मेरे
उन चिराग़ों को भला कैसे बुझाऊं?

बस यही हासिल रहा है ज़िंदगी का
आंसुओं का घूंट पीकर मुस्कराऊं
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like