बड़े -बड़े गामा उतरे हैं दंगल में - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

बड़े -बड़े गामा उतरे हैं दंगल में
फंसा हमारा गांव चुनावी दलदल में

बड़े फख्र से कहते थे हम गांव के है
मगर फंसे हैं आज कंटीले जंगल में

इसी इलेक्शन ने दो भाई बांट दिए
कभी जो संग में सोते थे इक कंबल में

नहीं रहा अब गांव सुकूं देने वाला
बड़ी कठिन ज़िंदगी हुई कोलाहल में

तब तलाशते पशु मेले में मुर्रा भैंस
करें सर्च अब ताज़ा मक्खन गूगल में

जिसे बनाया था मिलजुल कर वर्षों में
वही हमारा जला आशियां दो पल में
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानादफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायजिन चीज़ों का मतलब नहीं होगामैं भारत में नहीं रहता हूँमैं अपने घर में रहता हूँ— हरे प्रकाश उपाध्यायकार्यकर्ता सेजिसने भी लिया हो मुझसे बदलावह उसे दे जाए— लीलाधर जगूड़ीचुनावी बुख़ारखिड़की वहीं हैअपनी जगह पर यथावत— यतीश कुमार