अपनी खुशबू से मुअत्तर कर दे - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

अपनी खुशबू से मुअत्तर कर दे
एक अदना को मोतबर कर दे

तू ही इस कायनात का मालिक
मौला,क़तरे को समंदर कर दे

मेरी कश्ती भंवर में आयी है
तू जो चाहे तो बेख़तर कर दे

तेरे रहमो-करम पे ज़िंदा हूं
मेरा हर दर्द छूमंतर कर दे

मेरे चेहरे पे मुस्कराहट हो
जो थकन है उसे बाहर कर दे

प्यार के सामने घुटने टेके
मेरे दुश्मन को निरुत्तर कर दे

अब तो तूफ़ां का ही सहारा है
जो इधर से मुझे उधर कर दे

ये अंधेरा बड़ा भयावह है
नूर से अपने मुनव्वर कर दे
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like